Search Suggest

धौलपुर- Rajasthan GK With Map

धौलपुर शहर की स्थापना तौमर वंश के राजपूत राजा धवल देव ने की थी। तब इसे धवलपुरी या धवलपुर के नाम से जाना जाता था। धौलपुर राजस्थान के पूर्वी भाग में स्थित जिला है यह जिला 15 अप्रैल, 1982 को राज्य का 27 वां जिला बना बना। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह राजस्थान का सबसे छोटा जिला है। यहां पर भवन निर्माण में लाल पत्थरों का प्रयोग अधिक होने के कारण इसे रैड डायमंड के नाम से जाना जाता है। 

प्रशासकीय इकाईयां

तहसील - 6 पंचायत समिति -5 संभाग - भरतपुर

महत्वपुर्ण तथ्य 

राजस्थान का पूर्वी सिरा सिलाना गांव, राजाखेड़ा धौलपुर है। उत्तरप्रदेश के साथ न्यूनतम सीमा धौलपुर की लगती है, तथा उत्तरप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल में छोटा जिला धौलपुर कोठी - धौलपुर (भौगोलिक नाम) पार्वती परियोजना (आगई बांध) धौलपुर में है। पार्वती बांध धौलपुर में है। रामसागर वन विहार अभ्यारण्य - धौलपुर। केसर बाग अभ्यारण्य - धौलपुर। वन विहार अभ्यारण्य - इस अभ्यारण्य में सांभर, चिंकारा बघेरा व चित्तल पाये जाते हैं। सर्वाधिक बीहड़ क्षेत्र वाला जिला। 

मचकुण्ड तीर्थ - मचकुण्ड को तीर्थों का भान्जा कहा गया है। यह गंधमादन पर्वत पर स्थित है।ऐसी मान्यता है की इसमें स्नान करने से चर्मरोग दुर हो जाते हैं। मचकुण्ड में सिक्खों के छठे गरू हर गोविन्द सिंह ने तलवार के एक ही वार से शेर का शिकार किया था उनकी स्मृति में यहां शेर शिकार गुरुद्वारा बना हुआ है। निहाल टावर - यह एक घण्टाघर है। जिसका निर्माण राजा निहाल सिंह के समय 1880 में शुरू हुआ तथा 1910 में राजा रामसिंह के समय में पुर्ण हुआ। इसमें सात धातुओं से बना भारत का सबसे बड़ा घण्टा है। तालाब शाही - बाड़ी में स्थित इस झिल का निर्माण फिरोजशाह ने करवाया। तथा इस पर स्थित इमारत का निर्माण मनसबदार साले खान ने जहांगीर के पुत्र शाहजहां के लिए करवाया। 

शेरगढ़ का किला - जोधपुर के राजा मालदेव द्वारा बनवाया गया। शेरशाह ने इसका पुनः निर्माण करवाया तभी से इसे शेरगढ़ कहा जाने लगा। सैय्यद की मजार - शेरगढ़ में स्थित इस मजार निर्माण शेरशाह सुरी ने करवाया। हुनहंकार तोप - यह शेर के मुख आकृति की तोप है जिसका निर्माण महाराजा कीरत सिंह ने करवाया था। तथा इसे कारीगर सीताराम ने बनाया था। कमल के फुल का बाग - बादशाह बाबर की आत्मकथा बाबरनामा (तुजके बाबरी) में जिस गुलाब के फुल का वर्णन है, वह यही कमल के फुल का बाग है। राज्य में सार्वधिक न्यूनतम पशु सम्पदा पशु संख्या धौलपुर में है। इनमें सबसे कम बकरी, भेड़, गाय, ऊंट, मुर्गीयां हैं। राजस्थान में नेप्था एवं गैस पर आधारित विधुत संयंत्र - धौलपुर(330 मेगा वाट) स्टोन पार्क - धौलपुर (औद्योगिक पार्क) कांच उद्योग हाइटेक प्रिसिजन ग्लास फैक्ट्री धौलपुर ग्लास फैक्ट्री

Categorised Posts