Search Suggest

गंगानगर - Rajasthan GK With Map


गंगानगर को बीकानेर के शासक महाराजा गंगा सिंह द्वारा बसाया गया था। गंगानगर का पूर्व नाम राम नगर था। श्रीगंगानगर को राजस्थान का अन्न का कटोरा भी कहा जाता है। गंगानगर राजस्थान के सबसे उत्तर में स्थित है इसकी सीमा पंजाब व पाकिस्तान से लगती है।

गंगानगर प्रशासनिक इकाईयां         

तहसील - 9, पंचायत समिति-9, संभाग - बीकानेर 

गंगानगर पाकिस्तान के साथ सीमा

राजस्थान का उत्तरी सिरा कोणां गांव गंगानगर से शुरू होता है। हिन्दुमल कोट राजस्थान में पाकिस्तानी सीमा का उत्तरी छोर है। रेडक्लिफ रेखा के साथ गंगानगर की 210 कि. मी. सीमा लगती है। रेडक्लिफ रेखा के नजदीक जिला मुख्यालय गंगानगर है। रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्रफल में छोटा जिला गंगानगर है।

गंगानगर महत्वपूर्ण स्थल

गंगनहर - 1927 में सतलज नदी से फिरोजपुर(पंजाब) के निकट हुसैनीवाला से पानी के लिए बनी नहर का निमार्ण बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने करवाया। इसे गंगानगर की जीवन रेखा कहते है। घग्घर नदी - घग्घर नदी में बाढ़ के पानी से गंगानगर के सूरतगढ़ व अनपगढ़ क्षेत्र सिंचित होते हैं। डाडा पम्पाराम का डेरा - विजयनगर में स्थित पम्पाराम जी का समाधि स्थल जहां प्रतिवर्ष फाल्गुन माह में मेला भरता है। गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ - राजस्थान के रायसिंह कस्बे के पास राजस्थान का प्रमुख ऐतिहासिक गुरुद्वारा। 

गंगानगर शुगर मिल्स ली. (सार्वजनिक क्षेत्र) को गंगानगर की करणपुर तहसील के कमीनपुरा में स्थानांतरित कर दिया गया है। श्री जगदम्बा अंध विद्यालय दिसम्बर 1980 में स्थापित। सूरतगढ़ तापीय विद्युत परियोजना - गंगानगर के सूरतगढ़ में स्थित ताप विधुत परियोजना राजस्थान का प्रथम सुपर थर्मल पावर प्लांट है। शुष्क बंदरगाह - राज्य का छठा शुष्क बंदरगाह। एशिया के सबसे बड़े कृषि फार्म की स्थापना 15 अगस्त 1956 को सूरतगढ़ में रूस के आर्थिक सहयोग की गई। राजस्थान का प्रथम बायोमास गैस आधारित विद्युत संयंत्र पदमपुर गंगानगर में है।

गंगानगर महत्वपूर्ण तथ्य

2001-2011 के दौरान न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि वाला जिला - गंगानगर(10.00 प्रतिशत) यहां अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या में दशकीय वृद्धि(2001-2011) सबसे कम रही -गंगानगर(-8.6 प्रतिशत) राजस्थान में सर्वाधिक धूल भरी आंधियां गंगानगर में चलती है। राजस्थान में नहरों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई गंगानगर में होती है, दूसरा स्थान हनुमानगढ़ का है।

Categorised Posts