Search Suggest

जालौर- Rajasthan GK With Map

यह शहर प्राचीनकाल में महर्षि जाबालि की तपोभूमि होने के कारण जाबालिपुर के नाम से जाना जाता था। बाद में इसे जालौर कहा जाने लगा।इसे सुवर्णगिरी व ग्रेनाइट


यह शहर प्राचीनकाल में महर्षि जाबालि की तपोभूमि होने के कारण जाबालिपुर के नाम से जाना जाता था। बाद में इसे जालौर कहा जाने लगा।इसे सुवर्णगिरी व ग्रेनाइट सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

प्रशासनिक इकाईयां

तहसील - 9 पंचायत समिति - 8 संभाग - जोधपुर 

 

महत्वपुर्ण तथ्य 

नागभट्ट प्रथम ने 730 ईण में भीनमाल में प्रतिहार वंश की स्थापना की तथा भीनमाल को प्रतिहारों की राजधानी बनाया। भीनमाल व एलाना सभ्यताएं जालैर में है। मालानी - बालोतरा व झालौर के मध्य का भू-भाग (भौगोलिक नाम)। गोड़वाड़ - बाड़मेर,जालौर, सिरोही। गोड़वाड़ी (मारवाड़ी की उपबोली), जालौर व पाली में बोली जाती है। राजस्थान में साक्षरता के अनुपात में जालौर (51.8 प्रतिशत) सबसे कम है। खारी नदी सिरोही के शेरगांव की पहाड़ीयों से निकलती व सिरोही व जालौर में बहते हए जालौर के सायला गांव में जवाई में मिल जाती है। बांकली बांध - सुकड़ी नदी पर जालौर के बांकली गांव में बना है।

नर्मदा घाटी परियोजना - 28 मार्च 2008 को नर्मदा नहर के माध्यम से नर्मदा नदी का पानी राजस्थान में पहुंचा नर्मदा परियोजना से वर्तमान में बाड़मेर की गुढा मलानी तहसील व जालौर की सांचैर तहसील लाभान्वित हो रही है। राजस्थान में भालुओं के प्रसिद्ध अभ्यारण्य सुन्धा (सुंडा) माता अभ्यारण्य जालौर में है। 

जालौर दुर्ग - जालौर दुर्ग का निर्माण प्रतिहार वंश के शासक नागभट्ट प्रथम ने सूकड़ी नदी के किनारे स्वर्णगिरी पर्वत पर करवाया था। इस दुर्ग के अन्य नाम जलालाबाद दुर्ग, जाबालिपुर दुर्ग, व सुवर्णगिरी दुर्ग। सांचैर - यहां पांच नदियां बहने के कारण इसे राजस्थान का पंजाब कहा जाता है। भीनमाल - यहां सुन्धा(सुंडा) पर्वत पर चामुण्डा देवी का प्रसिद्ध मंदिर। जहां राजस्थान का प्रथम रोप वे 20 दिसम्बर 2006 को प्रारंभ किया गया। महाकवि माघ की जन्म स्थली भीनमाल है। आशापुरी (महोदरी) - सोनगरा चैहानों की कुल देवी। मलिक शाह पीर की दरगाह - जालौर दुर्ग में स्थित दरगाह हिन्दु मुस्लिम एकता का प्रतिक है। चीनी यात्री टेनसांग यहां आया था। कशीदावाली जुतियां (चमड़ा उद्योग) भीनमाल, जालौर की प्रसिद्ध है। गोड़वाडा सर्किट (पर्यटन विकास) - पाली, सिरोही, जालौर।

Categorised Posts