Search Suggest

कोटा- Rajasthan GK With Map

कोटा का नाम इसके प्रारम्भिक शासक कोटिया भील के नाम पर कोटा पड़ा। इसे राजस्थान का कानपुर, औद्योगिक नगरी एवं शिक्षा नगरी के नाम से भी जाना जाता है।


कोटा का नाम इसके प्रारम्भिक शासक कोटिया भील के नाम पर कोटा पड़ा। इसे राजस्थान का कानपुर, औद्योगिक नगरी एवं शिक्षा नगरी के नाम से भी जाना जाता है। 

प्रशासनिक इकाईयां 

तहसील - 6 पंचायत समिति - 5 संभाग - कोटा 

महत्वपूर्ण तथ्य 

अंग्रेजों के साथ संधि करने वाली राजस्थान की दवितीय रियासत कोटा (दिसम्बर, 1817)। जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा संभाग। सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला। जवाहर सागर बांध (चंबल नदी) - कोटा (चम्बल नदी घाटी परियोजना) कोटा बैराज(चंबल नदी) - कोटा हरिशचन्द्र सागर (काली सिंध नदी) - कोटा सावण भादो परियोजना - कोटा, बारां। 

मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क - कोटा, झालावाड़ (9 जनवरी 2012 को)।(राष्ट्रीय उद्यान) दर्रा अभ्यारण्य - कोटा, झालावाड़। चम्बल घड़ीयाल अभ्यारण्य - यह राजस्थान का एकमात्र अभ्यारण्य है जिसका विस्तार मध्यप्रदेश, राजस्थान व उत्तरप्रदेश राज्यों में है। जवाहर सागर अभ्यारण्य - कोटा। कोटा चिड़ीयाघर - राजस्थान का सबसे नवीनतम चिड़ीयाघर, कोटा शहर में चम्बल गार्डन के नजदीक स्थित है। मुकुंदवाड़ा की पहाड़ीयां - कोटा व झालावाड़ के बीच कोटा जिले में हाड़ौती बोली, बोली जाती है। जिसका वर्णन सर्वप्रथम केलाग दवारा लिखित हाड़ौती व्याकरण में मिलता है।

राजस्थान का एक मात्र सर्प उद्यान कोटा में  चंबल उद्यान - चट्टानी भूमि पर विकसित किया गया उद्यान। यह राजस्थान के पर्यटन विकास की दृष्टि से हाड़ौती सर्किट में आता है। दशहरे मेले के लिए प्रसिद्ध, इसकी शुरूआत कोटा के राजा राव माधोसिंह ने 1579 में की। राजस्थान में सांगोद कोटा में कोड़े मार होली प्रसिद्ध है। 

गेपरनाथ शिवालय - यह एक गुप्तकालीन शिवालय है। विभीषण मंदिर - कैथून में स्थित भारत का एक मात्र विभीषण मंदिर। मथुराधीश मंदिर - यह वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल है। कंसुआ का शिव मंदिर - 8 वीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर में सुर्य की पहली किरण शिवलिंग पर सिधी गिरती है। ऐसा माना जाता है कि पहले यह ऋषि कण्व का आश्रम हुआ करता था। 

कोटा थर्मल - यह राजस्थान का दुसरा सुपर थर्मल पावर प्लांट है। सुचना प्रौद्योगिकी पार्क(औद्योगिक पार्क) - कोटा। रानपुरा - प्रथम एग्रो फूड पार्क। स्पाईस(मसाले) पार्क - कोटा। इन्स्ट्रुमेंशन लिमिटेड - कोटा। सेमकोर(कांच उद्योग) - कोटा। रेलवे वैगन फैक्ट्री - कोटा। मगंलम सीमेन्ट - मोडक, कोटा। श्री राम सीमेन्ट - श्री रामनगर कोटा। ब्लैक पाटरी - कोटा। कोटा डोरीयां (कपड़े की बुनाई) - कैथुन,कोटा। मसूरिया (कपड़े की बुनाई) - कैथून,कोटा। गढेपान में कुमार मंगलम बिड़ला चम्बल फर्टीलाइजर गैंस आधारित यूरिया बनाने का कारखाना स्थित है।

Categorised Posts