Search Suggest

पाली- Rajasthan GK With Map

पाली राजस्थान का एक जिला है, जो राजस्थान के सर्वाधिक जिलों, 8 जिलों को छुता है। इसका पुराना नाम पालिका था। पाली मुख्य रूप से पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा

 


पाली राजस्थान का एक जिला है, जो राजस्थान के सर्वाधिक जिलों, 8 जिलों को छुता है। इसका पुराना नाम पालिका था। पाली मुख्य रूप से पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा बसाया गया नगर है, जिसे उन्हें मुगलों के आंतक के कारण मारवाड़ छोड़ना पड़ा। 

प्रशासनिक इकाईयां 

तहसील - 10 पंचायत समिति - 10 संभाग - जोधपुर

महत्वपूर्ण स्थल

देसुरी पाली एक अन्तर्वर्ती जिला है जिसकी सीमा किसी भी अन्य राज्य या देश से नहीं लगती। गोड़वाड़ी (मारवाड़ी की उपबोली), जालौर व पाली में बोली जाती है। इतिहास के प्रसिद्ध दानी भामाशाह की जन्म स्थली। जवाई नदी पाली जिले के बाली तहसील के गोरियां गांव से निकलती है। जवाई बांध - मारवाड़ के अमृत सरोवर के नाम से जाना जाता है। यह पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा बांध है। बान्डी/हेमावास पाली से निकलती है, पाली और जोधपुर में बहती हुई पाली के लाखर गांव में लूनी में मिल जाती है। सुकडी -1 पाली के देसुरी से निकलती है मिठड़ी नदी पाली से निकलती है। चौपड़ा झील पाली में है। यह मिठे पानी की झील है।

कुंभलगढ़ अभ्यारण्य  इस अभ्यारण्य में भेड़ीयों का संरक्षण किया जाता है। मुंछला महावीर जी का मंदिर - कुंभलगढ़ अभ्यारण्य में स्थित है। रणकपुर - रणकपुर के जैन मंदिर 1444 विशाल खम्भों जिनकी बनावट एक दूसरे से भिन्न है, के कारण प्रसिद्ध हैं। इनका निर्माण महाराणा कम्भा के शासन काल में मंत्री धारणशाह ने करवाया था। इनका शिल्पी देपा था। 

परशुराम गुफा - अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित गुफा जहां भगवान परशुराम ने तपस्या की थी। निम्बों का नाथ - पांडवों की माता कुंती ने यहां शिव की अराधना की थी। सोमनाथ मंदिर - सोमनाथ मंदिर भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है जिसका निर्माण गुजरात के राजा कुमारपाल सोलंकी ने करवाया था। ओम बन्ना - यह पाली 20 कि.मी. दुर पाली-जोधपुर मार्ग पर स्थित मंदिर जहां मोटरसाइकिल की पुजा होती है। गुजरात अंबुजा सीमेन्ट पाली में है। महाराजा उम्मेद मिल्स लिमिटेड (निजी सती मिल) - पाली। गोड़वाडा सर्किट(पर्यटन विकास) - पाली, सिरोही, जालौर।

Categorised Posts