Search Suggest

सीकर- Rajasthan GK With Map


सीकर की नींव दौलतसिंह ने रखी थी तब यह एक गांव था इसको कस्बे का रूप दौलतसिंह ने दिया। सीकर का प्रारम्भिक नाम बिरभान का बास था।

प्रशासनिक इकाईयां 

तहसील - 9 पंचायत समिति - 9 संभाग - जयपुर 

सीकर महत्वपुर्ण तथ्य 

गणेश्वर सभ्यता- नीम का थाना के निकट कांतली नदी पर स्थित टीले के उत्खनन से ताम्रयगीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं। रघुनाथगढ़ - उत्तरी अरावली प्रदेश का प्रमुख उच्च शिखर सीकर जिले में रघुनाथगढ़(1055 मी.) । शेखावटी - चुरू, सीकर, झुझुनूं। मालखेत की पहाड़ी सीकर | हर्ष पर्वत सीकर। 

कांतली/कांकली नदी - सीकर की खंडेला की पहाड़ी से निकलती है। इस नदी का प्रवाह क्षेत्र तोरावाटी कहलाता है। (कांतली नदी) रेवासा - खारे पानी की झील। काछौर झील - खारे पानी की झील। जीणमाता - जनश्रुति के अनुसार जीण माता का जन्म चैहान वंश के राजपूत परिवार में हुआ था उनके भाई का नाम हर्ष था। एक बार जीण माता का भाभी के साथ विवाद हो गया और वो अरावली के काजल शिखर पर पहुंच कर तपस्या करने लगी। और इस प्रकार वो देवी रूप में परिवर्तित हो गई। जीणमाता के मन्दिर का निर्माण चैहान शासकों ने करवाया। 

हर्ष नाथ का मन्दिर - हर्षनाथ मंदिर सिकर के निकट हर्षगिरि पहाड़ी की तलहटी में स्थित ग्राम हर्षनाथ में स्थित है। खाटूश्यामी मंदिर - खाटू सीकर जिले में एक प्रसिद्ध कस्बा है। जहां बाबा श्याम का जग विख्यात मन्दिर है। हिन्दु धर्म के अनुसार खाटूश्यामजी कलियुग में कृष्ण का अवतार माने जाते हैं। सीकर में कोई वन्य जीव अभ्यारण्य नहीं है। शेखावटी सर्किट (पर्यटन विकास) - सीकर, झुंझुनूं। शेखावटी महोत्सव - सीकर - झंझुनू - चूरू |

Categorised Posts